तरबूज का लाल रंग असली है या छलावा? ऐसे पहचानें नकली तरबूज को

तरबूज की सही पहचान कैसे करें: गर्मियों में तरबूज खाना सबको पसंद होता है, लेकिन इस चमकदार लाल रंग के पीछे क्या सच है?

तरबूज के असली और नकली रंग को पहचानने के तरीके

हाइलाइट्स

  1. हल्का पीला रंग होने पर तरबूज प्राकृतिक होता है।
  2. पानी में डालने पर गुलाबी रंग आने पर यह कृत्रिम रंग हो सकता है।
  3. कृत्रिम तरबूज के बीज सफेद होते हैं और इसका रंग गहरा लाल होता है।

नमिता सूर्यवंशी/मुंबई: गर्मियों में तरबूज के लाल, रसीले टुकड़े देखकर पानी आ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस चमकदार लाल रंग के पीछे अक्सर कोई धोखा हो सकता है?

आजकल बाजार में कुछ व्यापारी तरबूज को आकर्षक बनाने के लिए कृत्रिम रंग और रसायनों का इस्तेमाल करते हैं। डाइटिशियन अमृता उत्तरावर बोनगीरवर ने लोकल18 के माध्यम से हमे बताया कि कैसे हम तरबूज की असलियत जान सकते हैं और इससे होने वाले स्वास्थ्य जोखिम से बच सकते हैं।

Read Also: Anti Aging Tips: एक्सपर्ट ने बताए उम्र बढ़ने के लक्षण रोकने के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के फायदे

कृत्रिम रंग का इस्तेमाल
तरबूज का रंग बढ़ाने के लिए कई बार हानिकारक रसायनों और माइन का इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक कि इंजेक्शन के जरिए भी तरबूज को चमकदार रंग दिया जा सकता है, जिससे उसकी प्राकृतिक मिठास खत्म हो जाती है। ऐसे तरबूज में खाद्य विषाक्तता (food poisoning) और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

प्राकृतिक तरबूज की पहचान कैसे करें?

  1. तरबूज का निचला हिस्सा देखें: तरबूज का जो हिस्सा जमीन से लगा होता है, वह प्राकृतिक रूप से हल्का पीला होता है। अगर पूरा तरबूज एक ही रंग का है और कहीं भी हल्कापन नहीं है, तो समझ जाइए कि यह कृत्रिम रूप से रंगा हुआ हो सकता है।
  2. पानी में डालकर देखें: तरबूज को पानी में डालें, अगर इसका रंग गुलाबी हो जाता है, तो यह कृत्रिम रंग हो सकता है।
  3. बीज की जांच करें: कृत्रिम तरबूज के बीज आमतौर पर सफेद होते हैं, और इसके गूदे का रंग भी गहरा लाल होता है।

इसलिए, अगली बार जब आप बाजार से तरबूज खरीदें, तो इन सरल उपायों को अपनाकर सही और प्राकृतिक तरबूज का चुनाव करें। यह न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा, बल्कि आपको स्वाद और ताजगी का भी असली आनंद मिलेगा।

Leave a Comment